Arshdeep Singh vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह का दिन काफी बुरा रहा है। अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 18.50 की ECO से गेंदबाजी करते हुए 37 रन लुटा दिए। इस दौरान गौर करने वाली बात ये थी अर्शदीप सिंह ने 5 नो बॉल फेंकी जिसपर टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या का पारा हाई हो गया।

Advertisement

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अर्शदीप सिंह की डिलीवरी को लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर खेल दिया सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर क्लीन कैच लिया। बाद में यह पुष्टि हुई कि अर्शदीप ने ओवरस्टेप किया था जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने झल्लाकर अपना सिर पकड़ लिया। इतना ही नहीं मैच के बाद भी हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Advertisement

हार्दिक पंड्या ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा, 'अर्शदीप सिंह ने पहले भी कई बार नो-बॉल फेंकी हैं। यह किसी पर आरोप लगाने वाली बात नहीं है, मगर नो-बॉल फेंकना क्राइम है।' वहीं अगर दूसरे टी20 मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने 20 ओवर में 206 रन बनाए।

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने 22 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 57 रनों पर टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए। बाद में अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के काउंटर अटैक के दमपर टीम इंडिया 190 रन बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया इस मुकाबले को 16 रनों से हार गई। तीसरा टी20 शनिवार को खेला जाएगा फिलहाल 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार