India vs Sri Lanka 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बल्ले से आग उगली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज रोहित और गिल शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी रहे और मैदान के चारों कोनों पर शॉट लगाया। चोट के बाद वापसी कर रहे हिटमैन को देखकर एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि वो काफी टाइम बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

Advertisement

7वें ओवर में रोहित शर्मा ने रौद्र रूप दिखाते हुए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज रजीता के ओवर में 2 मॉन्स्टर छक्के जड़े। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के बल्ले से निकला छक्का देखते बनता था हिटमैन आगे बढ़े और डांसिग करते हुए रजीता की गेंद को स्टेडियम पार पहुंचा दिया। रजीता ने शॉर्ट बॉल के माध्यम से रोहित को छकाने की कोशिश की थी।

Advertisement

लेकिन, शायद वो इस बात को भूल गए कि रोहित शर्मा नींद में भी शॉर्ट गेंद को सीमापार पहुंचाने का माददा रखते हैं। रजीता की गेंद पर डीप स्कवॉयर की दिशा में पुल के माध्यम से रोहित शर्मा ने पूरे 6 रन बटोरे वहीं ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को शामिल नहीं किया है।

ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभमन गिल ने आउट होने से पहले 70 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार