टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने फनी अंदाज के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। रोहित को उनके मस्तमौला अंदाज की वजह से फैंस का काफी प्यार भी मिलता है वहीं कभी-कभी उनके साथ मैदान के अंदर और बाहर ना चाहते हुए भी कुछ ऐसा घट जाता है जिसकी कल्पना खुद उन्होंने नही की होती है। India vs Sri Lanka दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो काफी ज्यादा फनी है जिसपर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

वीडियो में रोहित शर्मा को टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ मैदान का चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रोहित शर्मा गोल टोपी लगाकर मजे से दौड़ रहे होते हैं लेकिन तेज हवा के कारण वो अपनी टोपी संभाल नहीं पाते और उनकी टोपी उड़ जाती है। ऋषभ पंत आकर रोहित को उनकी टोपी देते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा अपनी टोपी लगाते हैं और एक बार फिर दौड़ना शुरू करते हैं। लेकिन, फिर से रोहित के साथ वही होता है उनकी टोपी उनके सिर से गायब हो जाती है। रोहित के इस वीडियो पर फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं वहीं कुछ लोग रोहित को ट्रोल भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, 'कैप नहीं संभाली जा रही है टीम कैसे संभालेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है रोहित शर्मा को फिजिक्स का कुछ पता नहीं है।' एक ने लिखा, 'गजब टोपीबाज आदमी है।' वहीं अन्य यूजर भी रोहित के इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं अगर भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 150 से ज्यादा रनों की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की पहली पारी के 252 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई है। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके वहीं अश्विन और शमी के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार