India's Best Playing XI For Sri Lanka Test Series: भारतीय टीम अगस्त के महीने में श्रीलंका का टूर करेगी जहां उन्हें 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।

Advertisement

रविंद्र जडेजा की वापसी: भारतीय टेस्ट टीम में 37 वर्षीय दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। ऐसे में उनकी सीधा प्लेइंग XI में एंट्री होगी। इस दिग्गज के पास 89 टेस्ट मुकाबलों का अनुभव है जिसमें उन्होंने लगभग 38 की औसत से 4095 रन बनाए और 348 विकेट झटके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

जसप्रीत बुमराह और साईं सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस: भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका टूर के लिए मजबूत टीम का चुनाव किया है जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और यंग टैलेंट साईं सुदर्शन भी मौजूद हैं। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों की फिटनेस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

बु्मराह और साईं, श्रीलंका टूर तक फिट हो जाते हैं तो उन्हें प्लेइंग XI में जरूर शामिल किया जाएगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल (2 टेस्ट में 90 रन और 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 3800 रन) और तेज गेंदबाज़ के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा (7 टेस्ट में 25 विकेट और 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 129 विकेट) को मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार