India vs Sri Lanka: मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट में जीत से बड़ा तोहफा शायद नहीं मिल सकता था।

Advertisement

विराट इस मैच की पहली पारी में सिर्फ 45 रन बना पाए लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे मैच के दौरान विराट फैंस का जोश बढ़ाते रहे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस स्टैंड में ’10 रुपये की पेप्सी, कोहली भाई सेक्सी’ चिल्ला रहे हैं और विराट कोहली नोट उड़ाने का इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली को डांस करते हुए भी देखा गया। ये नज़ारा अगर आप नहीं देख पाए तो आप नीचे दिए गए वीडियो में कोहली के मज़ेदार वीडियो का आनंद ले सकते हैं।

आपको बता दें कि मोहाली टेस्ट में पहले फैंस को आने की अनुमति नहीं थी लेकिन विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर बीसीसीआई ने 50% फैंस को स्टेडियम में जाने की इज़ाजत दी थी। ऐसे में तीन दिन मोहाली स्टेडियम मे नज़ारा देखने लायक था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार