IND vs WI 1st ODI Weather Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरु हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं, क्योंकि भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल मौसम को लेकर है।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी बार 19 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। ऐसे में दोनों को दोबारा एक्शन में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अब सवाल यह है कि क्या तिरुवनंतपुरम का मौसम इस मुकाबले में कोई अड़चन डालेगा?

फैंस के लिए राहत की खबर है कि पहले वनडे के दौरान बारिश की संभावना ज्यादा नहीं बताई गई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तिरुवनंतपुरम में मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 25 प्रतिशत है। यानी मुकाबले पर बारिश का खतरा फिलहाल काफी कम नजर आ रहा है।

एक्यूवेदर की इस रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के कारण खेल रुकने की संभावना कम है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को फिलहाल मौसम को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें भारत-वेस्टइंडीज के इस मुकाबले में पूरा खेल देखने की उम्मीद रखनी चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे खत्म होने के बाद दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए गुवाहाटी जाएंगी। दूसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिव नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार