IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तिकड़ी के पास भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

Advertisement

तीनों दिग्गजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तथा आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

दरअसल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा अब तक भारत के लिए 226 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एक साथ खेल चुके हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यह तिकड़ी कम से कम दो मुकाबलों में एक साथ मैदान पर उतरती है, तो वह 228 मैचों के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।

ऐसा होते ही रोहित, कोहली और जडेजा की तिकड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली तिकड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। यानी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले की मशहूर तिकड़ी को पीछे छोड़ने का उनके पास सुनहरा मौका होगा।

भारतीय तिकड़ियों की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में साथ खेलने वाली लिस्ट में फिलहाल सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ 293 मैचों के साथ सबसे ऊपर हैं। इसके बाद सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले का नंबर आता है, जिन्होंने 227 मैच साथ खेले हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा 226 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके साथ 226 मैचों का ही आंकड़ा राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले की तिकड़ी के नाम भी दर्ज है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में साथ खेलने वाली भारतीय तिकड़ियां

  1. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ — 293 मैच
  2. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले — 227 मैच
  3. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा — 226 मैच
  4. राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 226 मैच
  5. सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और अनिल कुंबले — 224 मैच
  6. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले — 223 मैच
  7. रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी — 195 मैच
  8. सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और जवागल श्रीनाथ — 195 मैच
  9. एमएस धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना — 178 मैच
Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिव नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार