शुभमन गिल बारिश के कारण अपने इंटरनेशनल करियर के पहले शतक से चूक गए।  शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में नाबाद 98 रन बनाए लेकिन, बारिश ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। शुभमन गिल शतक लगाने के बेहद करीब थे लेकिन, क्वींस पार्क ओवल में 36 ओवर के बाद बारिश आई और युवा सलामी बल्लेबाज अपने पहले शतक से चूक गए।

Advertisement

पहले बारिश 24वें ओवर के बाद शुरू हुई जब भारत 115-1 पर था। दो घंटे से अधिक समय तक भारी बारिश जारी रही। जब रुकावट के बाद खेल फिर से शुरू हुआ, तो मैच 40 ओवर का हो चुका था। उस वक्त गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर डंटे हुए थे। लेकिन, जब दूसरी बार बूंदाबांदी शुरू हुई तो वो गिल के लिए निराशा लाई। 

Advertisement

मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान गिल ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं शतक लगाने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन बारिश मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं बहुत निराश था कि मैं पहले दो एकदिवसीय मैचों में कैसे आउट हुआ। मैंने बॉल के अनुसार खेलने की कोशिश की थी।'

शुभमन गिल ने आगे कहा, 'मैं केवल एक और ओवर चाहता था, मैं उसकी उम्मीद कर रहा था। विकेट ने तीनों मैचों में शानदार खेल दिखाया। गेंद 30 ओवर के बाद थोड़ा ग्रिप कर रही थी। मेरे प्रदर्शन से मैं खुश हूं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार