India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI Match Prediction: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 25 अक्टूबर को कोटंबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी वडोदरा के मैदान पर ही खेला गया था। ये मुकाबला भारतीय टीम ने 27.1 ओवर में 198 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से जीता था। जिम्बाब्वे के सामने प्रतीका रावल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।
IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 25 अक्टूबर 2026
समय - 02:00 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी
BCA Stadium, Kotambi, Vadodara Pitch Report
कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां शुरुआत में बड़े स्कोर बन सकते हैं। नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है।
यहां अब तक 5 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन चेज़ और दो रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 283 रन रहा है।
IND-W vs ZIM-W ODI Head To Head Record
कुल - 01
भारत - 01
जिम्बाब्वे - 00
IND-W vs ZIM-W 2nd ODI : Where to Watch?
भारत-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND-W vs ZIM-W 2nd ODI: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और श्री चरणी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो जोसेफिन नकोमो, नोमवेलो सिबांडा और बिलव्ड बिज़ा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI Probable Playing XI
India Women ODI Probable Playing XI: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड, जिंतिमणि कलिता, श्री चरणी, सयाली सतघरे।
Zimbabwe Women ODI Probable Playing XI: बिलव्ड बिज़ा, शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वांज़ुरा, मॉडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), चिएद्ज़ा धुरुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), तेंदाई मकुशा, लोरिन फिरी, ओलिंडर चारे।
India Women vs Zimbabwe Women Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs ZIM-W 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs ZIM-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Zimbabwe Women Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।