भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 273 रन की हो गई है। पहले सत्र की समाप्ति पर शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (2) नाबाद रहे।

Advertisement

भारतीय टीम तीसरे दिन बिना किसी नुकसान से 28 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी थी,लेकिन अगले 2 रन के अंदर जेम्स एंडरसन ने कप्तान रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।  

Advertisement

इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। गिल ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ा, वहीं अय्यर एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं सक सके। अय्यर ने 52 गेंदों में 29 रन बनाए। डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार (9) के रूप में भारत को चौथा झटका लगा।

इंग्लैंड के लिए एंडरसन ने 2 विकेट, रेहान अहमद और टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट लिया है।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 253 रनों पर ऑलआउट हुई और भारत को 143 रनों की विशाल बढ़त मिली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार