भारतीय टीम भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में भारत की बढ़त 161 रनों की हो गई है। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

भारतीय टीम तीसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 85 रनों से आगे खेलने उतरी थी। अंजिक्यर रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने मिलकर भारत को तेजतर्रार शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार 111 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

रहाणे ने 58 रन और पुजारा ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। कागिसो रबाडा ने भारत को तीसरा झटका 155 रन पर रहाणे के रूप में दिया। इसके बाद अगले 12 रन के अंदर उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पंत अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। 

लंच से ठीक पहले लुंगी एंगिडी ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर भारत को छठा झटका दिया।

अब तक साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में  कागिसो रबाडा ने तीन, मार्को यानसन, डुऐन ओलिवियर और लुंगी एंगिडी ने एक-एक विकेट लिया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार