Sri Lanka vs India, 2nd Test Day 1 Highlights: देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के शानदार शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मे खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (23 अगस्त) के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल 7 रन और डेब्यू मैच खेल रहे सारांश जैन 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और 66 रन के कुल स्कोर तक केएल राहुल (18 रन) औऱ यशस्वी जायसवाल (45 रन) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद पडिक्कल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी की। गिल के आउट होने से यह साझेदारी टूटी और कप्तान ने सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 108 गेंदों मे 50 रन की पारी खेली।
इसके बाद हाथ पर गेंद लगने के बाद ऋषभ पंत 3 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर डगआउट में लौटे।
फिर पडिक्कल ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 115 गेंदों में 74 रन जोड़े। पडिक्कल ने सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 193 गेंदों में 12 चौकों की बदौलत 117 रन की पारी खेली।
दिन के आखिरी ओवर मे भारत को जडेजा के रूप में पांचवां झटका लगा, जिन्होंने 83 गेंदों में 43 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका के लिए पहले दिन असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट, लाहिरू कुमारा और केशरा नुवानथा ने 1-1 विकेट हासिल किया