India vs England 2nd Test Day 2: शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (3 जुलाई) को लंच तक 6 विकेट के नुकसान 419 रन बना लिए हैं। सत्र के अंत पर कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

दूसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पहले सत्र में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 114 रन जोड़े। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा ने अपने करियर का 23वां अर्धशतक जड़ा औऱ 137 गेंदों में 10 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। 

Advertisement

जडेजा ने गिल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। यह इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

वहीं दूसरे दिन भी गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 288 गेंदों में 18 चौकों 1 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर नाबाद रहे। सुंदर ने 11 गेंदों का सामना कर 1 रन जोड़ा। 

इंग्लैंड के लिए अभी तक क्रिस वोक्स ने 2 विकेट, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, कप्तान बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट हासिल किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इससे पहले शुरूआती दिन पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 107 गेंदों में 87 रन बनाए। वहीं करुण नायर ने 31 रन औऱ ऋषभ पंत ने 25 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार