India vs South Africa 2nd Test Day 2 Highlights:  भारतीय क्रिकेट टीम ने गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 9 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम साउथ अफ्रीका अभी भी 480 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल रन और यशस्वी जायसवाल रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

इससे पहले तीसरे सत्र के दौरान साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर सिमटी। जिसमें सुनेरन मुथुसामी और मार्को यान्सेन ने साउथ अफ्रीका टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुथुसामी ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ते हुए 206 गेंदों में 109 रन बनाए। वहीं यान्सेन ने 91 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 7 छक्के जड़े। 

पहली पारी में साउथ अफ्रीका के लिए कई अहम साझेदारियां हुईं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम (38 रन) और रयान रिकेल्टन (35 रन) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

फिर ट्रिस्टन स्टब्स (49 रन) ने कप्तान टेंबा बावुमा (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर टीम को संभाला।  सेनुरन मुथुसामी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने काइल वेरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वेरेन टीम के खाते में 45 रन जोड़कर आउट हुए।

मुथुसामी ने यान्सेन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4  विकेट, जसप्रीत बुमराह,रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट  हासिल किए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार