India vs England 1st Test Day 3 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर90  रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम की कुल बढ़त 96 रन की हो गई है।

Advertisement

दिन के अंत पर केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल रन बनाकर नाबाद रहे। बारिश के खलल के चलते अंपायरों ने दिन का खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। 

Advertisement

दूसरी पारी में भारत की शुरूआत खराब रही औऱ 16 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले सुदर्शन ने 48 गेंदों में 30 रन बनाए।  राहुल 75 गेंदों में 47 रन और गिल ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रनों पर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओली पोप ने 106 रन रन की पारी खेली। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 99 रन औऱ बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। निचले क्रम में जैमी स्मिथ ने 40 रन और क्रिस वोक्स ने 38 रन बनाए।

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 471 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और य़शस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार