Sri Lanka A vs India A, Final, Tri Nation A Series: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तूफानी पारी के दम पर इंडिया ए ने रविवार (21 जून) को दाम्बुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 66 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही और वैभव सूर्यवंशी ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में सबसे तेज लिस्ट ए अर्धशतक जड़ा औऱ 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 8 छक्के जड़े। वहीं तिलक ने 90 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।
इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 40 रन, अनूकुल रॉय ने 39 रन, प्रियांश ने 39 रन और कुमार कुर्शागा ने 36 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए।
श्रीलंका ए के लिए गेंदबाजी में वानुजा सहान, रविन्दु फर्नांडो, कुगथास मथुलन ने 2-2 विकेट, मोहम्मद शिराज, सहान अराचिगे औऱ दुलज समुदिथा 1-1 विकेट लिए।
जवाब में श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रनों पर ऑलआउट हुई। टॉप स्कोरर रहे वानुजा सहान, जिन्बोंने 69 गेंदों में 62 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 44 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा विजयकांत वियासकांत ने 34 गेंदों में 39 रन और सहान अराच्चिगे ने 40 गेंदों में 38 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंडिया ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए यश ठाकुर औऱ विप्रज निगम ने 3-3 विकेट, अनूकुल रॉय ने 2 विकेट, कप्तान तिलक वर्मा और अशोक शर्मा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।