Sri Lanka A vs India A ODI: इंडिया ए ने मंगलवार (9 जून) को दाम्बुला के रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। ऋतुरात गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में संघर्षपूर्ण 60 रन बनाए। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट, चमिका करुणारत्ने, वनु सहन और गरुका सांके ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरूआत के बाद भी 48.5 ओवर में 269 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और 3 विकेट बचे थे। 49वां ओवर अरशद खान डालने आए और और उन्होंने 2 विकेट झटके औऱ ऋतुराज गायकवाड़ के रऩआउट से इंडिया ए की जीत पक्की हो गई। 

कप्तान सहान अराच्चिगे ने 72 गेंदो में 74 रन की पारी खेली। वहीं निरोशन डिकवेला ने 47 रन, अविष्का फर्नांडो ने 45 रन और सदीरा समरविक्रमा ने 46 रन बनाए। 

भारत के लिए गेंदबाजी में अनूकुल रॉय, अरशद खान, आयुष बदोनी और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट और अंशुल कंबोज ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

टीमें:

इंडिया (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार