नई दिल्ली, 21 अप्रैल| कोरोनावायरस के कारण वर्ल्ड क्रिकेट पर जो प्रभाव पड़ा है, उससे निपटने के लिए भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक विचार सुझाया है जो इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर है। गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, "इस समय, हम सभी जानते हैं आस्ट्रेलिया ने 30 सितंबर तक विदेशी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। टूर्नामेंट अक्टूबर के मध्य या तीसरे सप्ताह से शुरू होगा। इसलिए यह इस समय मुश्किल लग रहा है।"

Advertisement

महान बल्लेबाज ने सुझाव देते हुए कहा है कि भारत इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकता है,जबकि आस्ट्रेलिया इस प्रारूप के वर्ल्ड कप के अगले संस्करण की मेजबानी कर सकता है। 2021 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भारत में होना है। भारत और आस्ट्रेलिया एक करार पर पहुंच सकते हैं और दोनों देश वर्ल्ड कप मेजबानी की अदला-बदली कर सकते हैं। ऐसे में होगा यूं कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप होगा, जबकि अगले साल अक्टूबर- नवंबर में आस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होगा।"

गावस्कर ने साथ ही कहा कि आईपीएल के 13वें सीजन को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है तो आईपीएल टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित किया जा सकता है। इससे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभ्यास भी हो जाएगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार