मेलबर्न/नई दिल्ली, 30 दिसंबर (CRICKETNMORE) । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट को ड्रा कराकर मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर अपनी टीम को लगातार छठी हार से बचा लिया। एक समय 384 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के छह विकेट 142 रनों पर झटक लिए थे लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपना विकेट बचाए रखा। एमसीजी पर आज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मेजबान कप्तान स्टीवन स्मिथ ने जब हाथ मिलाकर मैच खत्म करने का फैसला किया, तब भारत ने छह विकेट पर 174 रन बना लिए थे। लक्ष्य उससे कोसों दूर था। चार ओवर और फेंके जाने थे। लिहाजा मेजबान टीम को भी लगने लगा कि अब उसके लिए चार विकेट झटकना मुश्किल है क्योंकि गेंदबाजों को विकेट से कोई मदद नहीं मिल रही थी।

जरूर पढ़े : 99 रन पर आउट होकर मार्श ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

खेल समाप्ति की घोषणा के वक्त धोनी विकेट पर ही थे और 39 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बना चुके थे। रविचंद्रन अश्विन 34 गेंदों पर आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे । दोनो ने सातवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े थे।

इस मैदान पर भारत 29 साल बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा। इससे पहले 1985 में भारत ने मेजबान टीम को बराबरी पर रोका था। उससे पहले 1981 में भारत इस मैदान पर अंतिम बार जीता था। 1985 के बाद से भारत ने इस मैदान पर छह में से पांच मैच गंवाए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार