10 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। गेंदबाजों औऱ बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया। इसके साथ भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

यह पहली बार हुआ है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले मैच में जीत हासिल की है।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड और शॉन मार्श  नाबाद लौटे थे। पांचवें दिन लंच से पहले इशांत शर्मा ने ट्रेविस हेड (14) और जसप्रीत बुमराह ने शॉन मार्श (60) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका दिया। 

लंच के बाद बुमराह ने मजबूती से बल्लेबाजी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन (41) को पवेलियन भेजा। इसके बाद मिचेल स्टार्क (28) औऱ पैट कमिंस (28) को खासा परेशान किया। लेकिन पहले शमी ने स्टार्क और बुमराह ने कमिंस को आउट किया। अश्विन ने जोस हेजलवुड को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को जीत दिलाई।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह मोहम्मद और  वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 और इशांत शर्मा ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) के शतक के दम पर पहली पारी में 250 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 235 रन ही बना सकी थी।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार