India vs Australia 1st Test Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रनों के लिहाज से SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया) देशों में भारत की यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया कोई टेस्ट हारी है। 

Advertisement

चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने 101 गेंदों में 89 रन की पारी खेली, मिचेल मार्श ने 67 गेंदों में 47 रन और एलेक्स कैरी ने 58 गेंदों में 36 रन बनाए। इन तीनों के अलावा मेजबान टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका। 

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान जसप्रीत बुमराह औऱ मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट, वॉशिंगटन सुंदरन ने 2 विकेट, हर्षित राणा और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। 

बता दें कि भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर पहली पारी घोषित की और पहली पारी में मिली 46 रनों की बढ़त के चलते ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने 161 रन औऱ विराट कोहली ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने महत्वपूर्ण 77 रन बनाए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रनों पर ही सिमट गई थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार