10 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। एडिलेड ओवल मैदान पर 2003 में मिली जीत को दोहराते हुए भारतीय टीम ने 15 साल का सूखा समाप्त कर सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर विराट कोहली की कप्तानी में मेजबान टीम के खिलाफ फिर जीत हासिल की। 70 साल बाद ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज का पहला टेस्ट जीता है।
Advertisement
भारत ने आस्ट्रेलिया को सोमवार को 31 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत क्रिकेट वर्ल्ड के कई दिग्गजों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आइए देखते हैं...
Advertisement