बेंगलुरू, 23 मार्च (Cricketnmore): भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रोमांच से भरपूर टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने खुद को अंतिम-4 की दौड़ में बनाए रखा है। भारत ने जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन वह 20 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। मैच का फैसला अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ।

बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल ने सबसे अधिक 35 रन बनाए जबकि शब्बीर रहमान ने 26 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अंतिम ओवर डालने वाले हार्डिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और रविचंद्र्न अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। अश्विन मैन ऑफ द मैच बने।

यह भारत की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गया था और इसके बाद उसने पाकिस्तान को हराया था। भारत अपने अंतिम ग्रुप मैच में 27 मार्च को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

दूसरी ओर, बांग्लादेश की यह लगातार तीसरी हार है। बांग्लादेश को पहले मैच में पाकिस्तान और फिर आस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

इससे पहले, भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 146 रन बनाए। भारत की ओर से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 30 रन बनाए।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने 18, शिखर धवन ने 23, विराट कोहली ने 24, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 13, रवींद्र जडेजा ने 12 और हार्दिक पंड्या ने 15 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुवागत होम, महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने एक-एक सफलता हासिल की।

एजेंसी


Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार