मोहाली (पंजाब), 29 नवंबर (CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार हरफनमौला खेल के दम पर पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली है। 

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

Advertisement

भारत ने इंग्लैंड को उसकी दूसरी पारी में 236 रनों पर समेट दिया था, जिसके बाद उसे 103 रनों का लक्ष्य मिला था। मेजबानों ने इस लक्ष्य को 20.2 ओवरो में दो विकेट खोकर हासिल कर जीत दर्ज की। 

Advertisement

भारत को पार्थिव पटेल (नाबाद 67) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 6) ने जीत की दहलीज पर पहुंचाया। पटेल ने मुरली विजय (0) का विकेट सात के कुल स्कोर पर गिर जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा (25 ) के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। पुजारा को आदिल राशिद ने जोए रूट के हाथों कैच कराया। 

54 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाने वाल पटेल ने चौका मार टीम को जीत दिलाई। भारत की पहली पारी में 90 रनों का योगदान देने वाले और इस मैच में कुल चार विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 78 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। चौथे दिन अपने सोमवार के स्कोर से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने दिन के पहले सत्र में अपने तीन विकेट गंवाए। 

Advertisement

गारेथ बैटी (0), जोस बटलर (18) और जोए रूट (78) दिन के पहले सत्र में पवेलियन लौटे। बैटी और बटलर को क्रमश: रवींद्र जडेजा और जयंत यादव ने पवेलियन भेजा। 

 

Advertisement

एक छोर संभालकर खड़े रूट ने इसके बाद हसीब हमीद (नाबाद 59) के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता देने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे इस साझेदारी को पहले सत्र से आगे ले जाने में असफल रहे।

जडेजा ने पहले सत्र की समाप्ति से ठीक पहले 152 के कुल योग पर रूट की संघर्षभरी पारी पर विराम लगाया। रूट का कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। रूट ने 179 गेंदों की धैर्यभरी पारी में छह चौके लगाए। 

आमतौर पर सलामी बल्लेबाजी करने वाले हमीद उंगली में चोट के कारण इस पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement


रूट के बाद उन्होंने दूसरे सत्र में क्रिस वोक्स (30) के साथ आठवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। लेकिन मोहम्मद समी ने 195 के स्कोर पर वोक्स आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

वोक्स के जाने के बाद समी ने आदिल राशीद को भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। जेम्स एंडरसन (5) के रूप में इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा। वह रन आउट हुए। नाबाद रहने वाले हमीद ने 156 गेंदें खेलीं और छह चौके एवं एक छक्का लगाया और एंडरसन के साथ दसवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

भारत की तरफ से रविचन्द्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। जडेजा, जयंत यादव और समी को दो-दो विकेट मिले। 

इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयर्सटो (89) और बटलर (43) की बदौलत मात्र 283 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पारी को सस्ते में समेटने में भारतीय गेंदबाजों का संयुक्त प्रयास था।

मोहम्मद समी ने सर्वाधिक तीन, जबकि उमेश यादव, जयंत और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए थे। अश्विन को एक विकेट मिला था।

Advertisement

इसके बाद भारत ने निचले क्रम पर जडेजा (90), अश्विन (72) और जयंत (55) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 417 रन बनाए और इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त हासिल की।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जबकि सातवें क्रम से नीचे के तीन-तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इससे पहले आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले पार्थिव पटेल (42), चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली (62) ने भी अहम पारियां खेलीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार