भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (13 सितंबर) को खेले गए दुसरे टी20 मुकाबलें में इंग्लैंड की महिला टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली। इस मैच में स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत को 8 विकेट से जीत मिली। 

Advertisement

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। मेजबानों की तरफ से फ्रेया केम्प ने 51 रन की पारी खेली । भारत की तरफ से स्नेह राणा को 3 विकेट मिले। 

143 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने लक्ष्य 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।ओपनर स्मृति मंधाना ने 53 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 79 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटीं। 

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहला मुकाबला 9 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 15 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार