19 सितंबर। भारत की टीम ने एशिया कप में अपने पहले मैच में हांगकांग को 26 रन से हरा दिया। भले ही भारत की टीम मैच जीतने में सफल रही लेकिन जिस तरह से हांगकांग की टीम ने संघर्ष दिखाया वो काबिलेतारीफ रहा। स्कोरकार्ड

Advertisement

हांगकांग की टीम को भारत ने 26 रन से हरा दिया। हांगकांग की टीम के तरफ से ओपनर बल्लेबाजों ने जो कमाल की बल्लेबाजी की वो शानदार रही। हांगकांग के निजाकत खान 92 रन और अंशुमन रथ ने 73 रन की पारी खेलीष 

Advertisement

दोनों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी निभाई। आपको बता दें हांगकांग के ओपनर बल्लेबाजों के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजो ंने वापसी की और आखिर में मैच  26 रन से जीत लिया।

हांगकांग की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 259 रन बना पाने में सफल रही।

भारत के तरफ से खलील अहमद ने कमाल किया और अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। खलील अहमद के अलावा युजवेंद्र चहल ने भी 3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में 2 विकेट आए।

इससे पहले शिखर धवन (127) के करियर के 14वें शतक की मदद से भारत ने हांगकांग के खिलाफ सात विकेट पर 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।


Advertisement

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार