डबलिन, 29 जून (CRICKETNMORE)| भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर शुक्रवार को द विलेज मैदान पर खेले गए दूसरे एवं आखिरी मैच में मेजबान आयरलैंड को 143 रनों से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से अपने नाम कर ली। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड के सामने 214 रनों की विशाल चुनौती रखी। मेजबान टीम इस विशाल स्कोर के सामने लड़खड़ा गई और 12.3 ओवरों में 70 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। 

Advertisement

यह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में रनों के लिहाज से भारत की अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने श्रीलंका को 93 रनों से मात दी थी। साथ ही खेल के सबसे छोटे प्रारुप में अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर यह किसी भी टीम द्वारा रनों के लिहाज से हासिल की गई संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत के अलावा पाकिस्तान ने इसी साल एक अप्रैल को वेस्टइंडीज को 143 रनों से मात दी थी। 

आयरलैंड इस मैच में हमेशा से ही बैकफुट पर रही। पहले भारतीय बल्लेबाजों- मैन ऑफ द मैच लोकेश राहुल (70), सुरेश रैना (69) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर उसने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उसके बाद युजवेंद्रा चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को विकेट पर पैर नहीं जमाने दिए। इन दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। उमेश यादव को दो सफलताएं मिलीं जबकि अपना पहला मैच खेल रहे सिद्धार्थ कौल और हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया।

मेजबान टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके जिसमें सबसे ज्यादा 15 रन गैर विल्सन ने बनाए। विलियम पोर्टरफील्ड 14 और स्टुअर्ट थॉम्पसन 13 रन ही बना सके। अंत में बोयड रैंकिन ने 10 रनों का आंकड़ा छुआ। 

Advertisement

मेजबान टीम ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अपना पहला विकेट पॉल स्टीरलिंग के रूप में खोया। उमेश ने पॉल को खाता भी नहीं खोलने दिया। उमेश ने ही पीटर को पवेलियन भेजा। जेम्स शेनन (2) कौल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला शिकार बने। 

 

यहां से विकेट गिरने का सिलसिल शुरू हो गया। कुलदीप और चहल की जोड़ी ने शुरुआती झटकों से मेजबानों को बाहर नहीं आने दिया और भारत को जीत दिलाई। 

इससे पहले राहुल और रैना के अलावा आयरलैंड को पांड्या के कहर का भी सामना करना पड़ा। राहुल ने महज 36 गेंदों में छह छक्के और तीन चौकों की मदद से तेज तर्रार खेली। वहीं रैना ने 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। पांड्या ने अंत में तेजी से रन बटोरे और महज नौ गेंदों में चार शानदार छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेल भारत को 200 के पार पहुंचाया। 

Advertisement

चार बदलावों के साथ इस मैच में उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज इस मैच में भी आयरलैंड के गेंदबाजों पर हावी रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सलामी जोड़ी में बदलाव किया और शिखर धवन के स्थान पर इस मैच में शामिल किए गए राहुल को लेकर खुद पारी की शुरुआत करने आए। 

दोनों ने पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। कोहली नौ रन ही बना सके और पीटर चेस की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद रैना और राहुल ने आयरलैंड के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली। राहुल और रैना ने दूसरे विकेट के लिए 106 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नीवं रख दी। राहुल को केविन ओ ब्रायन ने 128 के कुल स्कोर पर अपनी गेंद पर लपक कर पवेलियन भेजा। 

पारी की शुरुआत करने के आदि हो चुके रोहित शर्मा चौथे नंबर पर आए लेकिन सिर्फ दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। 

Advertisement

केविन ने ही रैना की पारी का अंत किया। भारत का स्कोर 169 था और यहीं रैना केविन की गेंद पर जॉर्ज डॉकरेल के हाथों लपके गए। 

अंत में पांड्या ने तेजी से रन बटोर भारत को 200 के पार पहुंचाया। मनीष पांडे 20 गेंदों में 21 रन बनाकर पांड्या के साथ नाबाद लौटे। 

आयरलैंड के लिए केविन ने तीन सफलताएं अर्जित कीं, जबकि चेस को एक विकेट मिला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार