शुभमन गिल (Shubman Gill) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के धमाकेदार शतक के बाद कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (24 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस शानदार जीत के साथ ही भारत की टीम वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर 1 टीम (ICC ODI Team Rankings) बन गई है। भारत की टीम टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले ही नंबर 1 थी।  

Advertisement

गिल-रोहित के तूफान में उड़े कीवी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद पारी थोड़ी लड़खड़ाई और अगले 81 रन के अंदर 5 विकेट गिरे।

गिल ने 78 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। वहीं रोहित ने 85 गेंदों में 101 रन की पारी खेली,जिसमें उन्होंने 9 छक्के और 6 छक्के जड़े। इशके बाद हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट और माइकल ब्रेसवेल ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

डेवोन कॉनवे का शतक गया बेकार

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पहले ही औवर में फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद डेवोन कॉनवे ने हेनरी निकल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इसके बाद कॉनवे ने डेरिल मिचेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। 

कॉनवे ने अपनी वनडे करियर का तीसरा शतक जड़के हुए 100 गेंदों में 12 चौकों और 8 छ्क्कों की मदद से 138 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा निकल्स ने 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 285 रनों पर ऑलआउट हो गई

Advertisement

भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट, उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार