नमोराटुवा (श्रीलंका), 7 सितम्बर| भारत ने यहां टायरोने फर्नाडो स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के अपने दूसरे मैच में शनिवार को पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया। भारत की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत ने अपने पहले मैच में कुवैत तो मात दी थी। भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दो मैचों में दो जीत के साथ उसके चार अंक हो गए हैं। अफगानिस्तान भी दो मैचों में दो जीत से चार अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Advertisement

पाकिस्तान और कुवैत को दोनों मैचों में हार मिली है। अगर यह टीमें अपने दोनों मैच जीत भी जाती हैं तो सेमीफाइनल में नहीं जा सकती। भारत को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को खेलना है।

 
Advertisement

उस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अजुर्न आजाद ने इस मैच में 121 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ तिलक वर्मा ने 110 रन बनाए। दोनों की शतकीय पारियों के बूते भारत ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 309 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तानी टीम 46.4 ओवरों में 245 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

अर्जुन ने 111 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के मारे। तिलक ने 119 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्का मारा। इन दोनों के अलावा भारत का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सका। शाश्वत रावत ने 18, अर्थव अनकोलेकर ने 16 और ध्रूव जुरेल ने 10 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए।

Advertisement

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए सिर्फ कप्तान रोहाइल नजीर ही संघर्ष कर सके। कप्तान ने 117 रनों की पारी खेली। हैरिस खान ने 43 रनों का योगदान दिया लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी नहीं ले सका और टीम लक्ष्य से पहले ढेर हो गई।

भारत के लिए अर्थव ने तीन विकेट अपने नाम किए। विद्याधर पाटिल और सुशांत मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। करण लाल ने एक सफलता हासिल की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार