IND vs SL Semi Final: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम ने बुधवार, 01 अक्टूबर को एशिया गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल (Asian Games 2026) में श्रीलंका को 124 रनों से मात देकर फाइनल की टिकट हासिल की। अब गोल्ड जीतने के लिए भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला शनिवार, 03 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाएगा।

Advertisement

बिहार के लाल ने किया कमाल: सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार के दो बेटे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की लाज बचाई। एक तरफ ईशान ने 46 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 80 रन ठोके, वहीं दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 6  चौके 2 छक्के लगाकर 38 रनों की पारी खेली।

इनके अलावा भारत के लिए सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ही 10 प्लस  (13 गेंदों पर 13 रन) रन बना पाए। ईशान-वैभव की पारी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। बात करें श्रीलंकाई गेंदबाज़ों की तो थरिंदु रत्नायके और कप्तान सहन अराजिगे 2-2 विकेट झटके। वहीं वनुजा सहन, लसिथ क्रूसपुल्ले और नुवानिदु फर्नांडो ने एक-एक विकेट लिया।

45 रनों पर ऑल आउट हुई श्रीलंका: कोरोगी की पिच बल्लेबाज़ों के लिए एक बुरे सपने की तरह थी और इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हो कि श्रीलंकन टीम 9.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 45 रनों पर ऑलाउट हो गई। उनके विकेट सूखे पत्तों की तरह गिरे और छह खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

नुवानिदु फर्नांडो श्रीलंका के एकलौते बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने 10 प्लस रनों की पारी खेली। उन्होंने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए। बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट लिया। इसी बीच श्रीलंका के तीन खिलाड़ी तो रन आउट होकर ही पवेलियन लौट गए। तो ऐसे टीम इंडिया ने दूसरा सेमीफाइनल 124 रनों से जीता और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार