मीरपुर (ढाका), 3 मार्च | शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के नौवें मैच में गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 82 रनों का लक्ष्य रखा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारत 20 ओवरों में शेमन अनवर (नाबाद 42) की पारी की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों की किफायती गेंदबाजी के सामने यूएई की टीम जूझती नजर आई। तेज रन बटोरने के चक्कर में उसके बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए।

टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, उस समय टीम का कुल स्कोर एक रन ही था। स्वप्निल पाटिल (1) को भुवनेश्वर कुमार ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेजा। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के दो ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। अनवर के अलावा रोहन मुस्तफा ने 11 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दो विकेट भुवनेश्वर ने लिए।

यूएई द्वारा दिए गए 82 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारत ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए थे।

छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। रोहित शर्मा (39) और शिखर धवन (नाबाद 16) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रोहित को कादिर अहमद ने आउट किया

इसके बाद आए युवराज सिंह (नाबाद 25) ने धवन के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार