विराट कोहली (166) औऱ शुभमन गिल (116) के शानदार शतक के बाद मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार (15 जनवरी) को तीसरे और आखिरी वनडे में श्रीलंका को 317 रनों से हरा दिया। वनडे क्रिकेट इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत के 390 रनों के जवाब में 22 ओवर में 73 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में 283 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ 7 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई औऱ थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। अपना दूसरा मैच खेल रहे नुवानिडू फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 19 रन की पारी खेली। बता दें कि फील्डिंग के दौरान लगी चोट के कारण अशेन बंडारा बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कोहली और गिल के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही और रोहित शर्मा-शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.2 ओवर में 95 रन जोड़े।  42 रन के निजी स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद गिल और विराट कोहली ने रनों की रफ्तार को बढ़ाया औऱ दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की । गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 97 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। 

इसके बाद कोहली और श्रेयस अय्यर (36 रन) ने भी तीसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े।  कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 166 रन बनाए। ये वनडे क्रिकेट में उनका दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है। जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 390 रनों का विशाल स्कोर बनााया। 

Advertisement

Also Read: LIVE Score

श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमार और कसुन रजिथा के लिए दो-दो विकेट, वहीं चमिका करिणारत्ने ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार