22 दिसंबर। केएल राहुल 77, रोहित शर्मा 63 और विराट कोहली के द्वारा बनाए गए 85 रनों के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। आखिर में जडेजा 39 रन और शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंद पर17 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। खासकर शार्दुल ठाकुर ने बिना दबाव के 48वें ओवर में शेल्डन कॉटरेल के ओवर में 1 छक्का और 1 चौका जमाकर भारत के लिए जीत की तकदीर लिख दी। 

Advertisement

यह 17वीं दफा है जब भारत ने वनडे में 300 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफलता पाई है।

Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 315 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए। पूरन का यह पांचवां अर्धशतक है।

उनके अलावा कप्तान केरन पोलार्ड ने नाबाद 74 , शे होप ने 42, रोस्टन चेज ने 38 और शिमरोन हेटमायेर ने 37 रनों की पारी खेली। विंडीज के बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 77 और 10 ओवरों में 118 रन जुटाए।

भारत की ओर से अपना पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने दो और मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार