लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सका और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है जो पहला टेस्ट मैच हारने के बाद लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती है। बता दें कि इस सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद मेजबान ने वापसी करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 टेस्ट सीरीज में पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद वापसी करते हुए भारत ने 2-1 से सीरीज जीती थी। 

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून से एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां भारत का मुकाबला केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड से होगा।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार