2 फरवरी। पांचवें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराकर सीरीज 5- 0 से जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय पहली दफा टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने में सफल रही। भारत ने 164 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड को दिया था जिसके सामने न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी। भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बनी जिसने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 5- 0 से जीतने में सफलता पाई।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर ने बनाए। टेलर ने 53 रनों की पारी खेली और नवदीप सैनी की गेंद का शिकार हुए। इसके अलावा टिम सेइफर्ट 50 रन बनाए। हालांकि दोनों बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन नवदीप सैनी ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर भारत के लिए जीत की तकदीर लिख दी।

Advertisement

भारत की ओर से बुमराह को 3 विकेट, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर को 2-2 विकेट मिला। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। एक बल्लेबाज कीवी टीम का रन आउट हुआ।

इससे पहले भारत ने अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था।  टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें लोकेश राहुल के 45, कप्तान रोहित शर्मा के 60 (रिटायर्ड हर्ट) और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं। मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे।

इस पारी के साथ रोहित टी-20 मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया। वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं। कोहली ने 24 बार अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुगेलेजिन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत 4-0 से आगे चल रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार