IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरे दिन इंग्लैंड ने भारत के 358 रन के जवाब में 46 ओवर में 225/2 रन बनाए। चोटिल पंत (54) ने भारत के लिए जुझारू फिफ्टी खेली, जबकि बेन स्टोक्स (5 विकेट) और जोफ्रा आर्चर (3 विकेट) ने पारी समेटी। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट (94) और ज़ैक क्रॉली (84) ने 166 रन की ओपनिंग साझेदारी की। स्टंप्स तक ओली पोप (26*) और जो रूट (18*) क्रीज पर डटे हैं, इंग्लैंड अभी 133 रन पीछे है।

Advertisement

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह रोमांचक रहा। दिन की शुरुआत भारत ने 264/4 से की, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 358 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज़ में खेल दिखाया और स्टंप्स तक 225/2 रन बनाकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

Advertisement

भारत की ओर से दिन की सबसे बड़ी खबर रही ऋषभ पंत की वापसी। दाएं पैर की चोट के बावजूद पंत बल्लेबाजी करने उतरे और 54 रन की बहादुर पारी खेली। उनके अलावा शार्दूल ठाकुर (41) और वॉशिंगटन सुंदर (27) ने अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और लियम डॉसन को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में इंग्लैंड के ओपनरों ज़ैक क्रॉली और बेन डकेट ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 166 रन की धमाकेदार साझेदारी की। क्रॉली (84) को रवींद्र जडेजा ने स्लिप में कैच आउट कराया, जबकि डकेट (94) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराकर डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज ने अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 225/2 रहा, जहां ओली पोप 26 और जो रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 133 रन पीछे है, लेकिन उसके हाथ में 8 विकेट बाकी हैं और फिल्हाल मैच में पलड़ा मेज़बानों का भारी नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार