India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: भारत ने रविवार (28 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 146 रन पर रोक दिया। साहिबजादा फरहान और फखर जमान  ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत के स्पिनरों ने मध्य ओवरों में मैच का रुख बदल दिया। जिसके चलते पाकिस्तान की पारी 146 पर सिमट गई। 

Advertisement

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर हुए, जबकि शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई और रिंकू सिंह पहली बार मौका मिला। हार्दिक चोटिल हैं उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में हैमस्ट्रिंग में समस्या हुई थी। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने की। पावरप्ले में दोनों ने 46 रन जोड़े और पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। साहिबजादा फरहान ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। फखर जमान ने 35 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती ने दसवें ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सईम अयूब को 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने 14 रन पर पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने मोहम्मद हारिस(0) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर तीसरा विकेट लिया। हुसैन तलत सिर्फ 1 रन बना पाए और कप्तान सलमान आगा 7 गेंद में 8 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे।

इसके बाद पाकिस्तान की पारी संभल नहीं पाई और टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर समेट दी गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार