नई दिल्ली, 28 मई| आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ करते हुए मौजूदा समय में इसे दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण बताया है।

Advertisement

दो बार के विश्व विजेता आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके ली अपने शानदार करियर के समय ग्लेन मैक्ग्राथ, शेन वॉर्न, जैसन गिलेस्पी और बाद में आए युवा गेंदबाजों शॉन टेट और मिशेल जॉनसन जैसे गेंदबाजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं। 

Advertisement

ली ने आईएएनएस से कहा, "भारत के पास एक अच्छी तेज गेंदबाजी क्रम है।" 

उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब भारत के पास हमें कुछ अच्छे गति के गेंदबाज देखने को मिल रहे हैं। उनके पास कई युवा गेंदबाज आ रहे हैं और इसके अलावा उनके पास मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भी हैं।"

ली ने कहा, "भारतीय गेंदबाजी समूह इस समय बहुत अच्छी है। इसलिए इसमें कोई दोराय नहीं है भारत, विश्व क्रिकेट में अपना प्रभुत्व कायम नहीं कर सकता है क्योंकि उनके पास अच्छी गेंदबाजी क्रम है।" 

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा और स्टीवन स्मिथ ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

ली का मानना है कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आस्ट्रेलियाई टीम अन्य टीमों की तरह इंग्लैंड की विकेटों के साथ कितनी जल्दी ढ़लती है। 

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "वह अच्छी टीम हैं। झाए रिचर्डसन को चोट लगी है और वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं, लेकिन केन रिचर्डसन टीम में आए हैं। देखिए विश्व कप में जो भी टीम जाती है वो पूरी तरह से तैयार रहती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इंग्लैंड की विकेटों के साथ कितनी जल्दी ढ़लते हो।" 

ली का मानना है कि विश्व कप के दौरान इस तरह की परिस्थितियां कम ही देखने को मिलेगी। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमें इस बात को भी ध्यान में रखना होगा कि टूर्नामेंट किस समय पर हो रहा है। वो जून और जुलाई का समय होगा और उस समय विकेट तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार नहीं होंगे।" 

ली ने कहा, "इसलिए कई लोगों का लगता है कि यह गेंदबाजों की विकेट होगी, लेकिन ऐसा हो जरूरी नहीं है। मुझे लगता है कि वह नई गेंद से अच्छा करेंगे, लेकिन एक बार जब गेंद की चमक खत्म हो जाएगी तब तेज गेंदबाजों को काफी मुश्किल होगी।" 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार