पीठ की चोट के चलते भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) महिला बिग बैश लीग (WBBL) से बाहर हो गई हैं। मेलबर्न रेनेगेड्स (Melbourne Renegades) के जनरल मैनेजर जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा, "हरमनप्रीत पिछले साल हमारे लिए शानदार रहीं थी और हम इस सीजन उन्हें अपनी टीम के साथ देखना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से वह चोट के कारण बाहर हो गई हैं।"

Advertisement

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत केवल पहले दो मैचों से बाहर होने वाली थी क्योंकि वह भारत की सातवीं एशिया कप जीत में शामिल थी। रेनेगेड्स के कोच साइमन हेल्मॉट को उम्मीद थी कि हरमनप्रीत एशिया कप फाइनल के बाद पूर्ण सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में उनके कार्यभार का ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement

पिछले ह़फ्ते इंग्लैंड की बल्लेबाज ईव जोंस को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जोड़ा गया था।

रोसेनगार्टन ने कहा, "ईव कम से कम अगले कुछ मैचों के लिए हमारे दल के साथ रहेंगे जब तक हम टूर्नामेंट के बाकी हिस्सों के लिए अपनी सबसे अच्छी रणनीति बनाते हैं।

130.96 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाने और 13 मैचों में 15 विकेट लेकर हरमनप्रीत पिछले सीजन की 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहीं थी। चैलेंजर मुकाबले में रेनेगेड्स को एडिलेड स्ट्राइकर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

वर्तमान सीजन में टीम ने अपने पहले दो मैचों में एक जीत दर्ज की है। इससे पहले भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने कार्यभार प्रबंधन का हवाला देते हुए इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार