भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुछ गजब के रिकॉर्ड बने औऱ ऐसा हुआ जो पहले नहीं हुआ था। 

Advertisement

एक मैदान में बिना हारे सबसे ज्यादा जीत

Advertisement

एक स्टेडियम में बिना हारे सबसे ज्यादा वनडे जीत हासिल करने के मामले में भारतीय टीम संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने दुबई के मैदान पर 11 वनडे खेले हैं, जिसमें 10 में जीत मिली है और एक टाई हुआ है। भारत से पहले यह कारनामा सिर्फ न्यूजीलैंड ने ही किया था, जिसने डुनेडिन में बिना हारे 10 मुकाबले जीते थे।

किसी एक मैदान पर बिना हारे सबसे ज़्यादा वनडे जीत

10 - भारत, दुबई (11 मैच, 1 बराबर)

10 - न्यूज़ीलैंड, डुनेडिन

Advertisement

7 - भारत, इंदौर

7 - पाकिस्तान, हैदराबाद (नियाज़ स्टेडियम, पाकिस्तान)

स्पिन के सबसे ज्यादा ओवर

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल में कुल 99 ओवर का खेल हुआ, जिसमें 73 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाले हैं। एक आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के मुकाबले में यह स्पिनरों द्वारा डाले गए सबसे ज्यादा ओवर है। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 65.1 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने डाले थे। 

ऐसा करने वाली पहली टीम

यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है औऱ इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। भारत इससे पहले साल 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त रूपर से) और 2013 में भी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसमें डेरिल मिचेल ने 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 1 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रन की विजयी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार