India vs West Indies 2nd Test: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) औऱ कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार शतको के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी।

Advertisement

दूसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल 258 गेंदों में 175 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 22 चौके लगाए। दूसरे दिन के शुरूआती खेल में एक असंभव रन चुराने के चक्कर में वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

भारत को लंच से थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में चौथा झटका लगा। रेड्डी ने 54 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली औऱ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। 

लेकिन कप्तान शुभमन गिलन एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का दसवां टेस्ट शतक जड़ दिया। यह सात टेस्ट में बतौर कप्तान औऱ पांचवां शतक है। गिल ने 196 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं ध्रुव जुरेल ने 79 गेंदों में 44 रन बनाए और उनके आउट होने के साथ ही गिल ने भारत की पारी घोषित कर दी।

वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वॉरिकन ने तीन विकेट और कप्तान रोस्टन तेज ने एक विकेट लिया। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथेनेज, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार