23 जून। भारत की टीम इंग्लैंड दौरे के लिए निकल चुकी है। भारत की टीम सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को टी- 20 मैच खेलेगी जिसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होगा।

Advertisement

भारत के इंग्लैंड रवानगी के बाद पू्र्व कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक खास बयान दिया है। महान अनिल कुंबले का मानना है कि भारत की टीम इंग्लैंड की धरती पर कमाल का परफॉर्मेंस करने वाली है।

अनिल कुंबले ने कहा कि भारत के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं जो इंग्लैंड की धरती पर कमाल का परफॉर्मेंस कर मैच का पासा पलट सकती है। कुंबले ने कहा कि जिस तरह से हाल के दिनों में भारत के गेंदबाज परफॉर्मे कर रहे हैं उससे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड के 20 विकेट ले सकती है।

इसके अलावा कुंबले ने माना कि इंग्लैंड जाने वाली टीम में भारत के पास अच्छे ऑलराउंडर भी हैं और साथ ही भारत की बल्लेबाजीव लाइन अप काफी मजबूत हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम कमाल का खेल दिखा रही है। यहां तक की इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में  सबसे बड़ा स्कोर बनाकर कमाल कर दिया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर कैसे परफॉर्म करेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार