भारत ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 244 रन ही बनाए हैं। अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन शुक्रवार को अपने खाते में 11 रन ही जोड़ पाई और बाकी के चार विकेट खो बैठी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 180 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे।

Advertisement

एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 188 रन था। लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद और 80 ओवर के बाद ली गई नई गेंद के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजए आए और 13.1 ओवरों में सिर्फ 51 रन के भीतर 6 विकेट गिर गए।  

भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया। दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे। फिर मिशेल स्टार्क ने रिद्धिमान साहा (9) को आउट किया।

उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए। कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार, कमिंस ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार