IND vs AFG Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 20 जून (गुरुवार) को केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंडियन टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव हुए चोटिल, संजू को मिल सकता है मौका

Advertisement

सुपर-8 में इंडियन टीम के पहले मैच से पहले टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। ऐसे में अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। संजू भी मिडिल ऑर्डर बैटर हैं और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके आए हैं।

बारबाडोस में सिराज की जगह खेल सकते हैं कुलदीप

इंडियन टीम अफगानिस्तान से बारबाडोस में मैच खेलने वाली है, यहां स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मदद होगी। ऐसे में कैप्टन रोहित शर्मा तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की जगह अब प्लेइंग इलेवन में स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल को जगह दे सकते हैं। हाल ही में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी ये संकेत दिये हैं कि वो बारबाडोस की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मदद को देखते हुए इंडियन टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

ये भी जान लीजिए कि मोहम्मद सिराज ने टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट चटकाया।

Also Read: Live Score

India Likely Playing XI for Match Against Afghanistan : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव/संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार