रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) औऱ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर इंडिया महाराजा (India Maharajas) ने दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League Cricket 2023) के मुकाबले में एशिया लायंस (Asia Lions) को 10 विकेट से हरा दिया। लगातार दो हार के बाद इंडिया महाराजा की पहली जीत है। एशिया लायंस के 157 रन के जवाब में इंडिया महाराजा ने 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवांए 159 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया महाराजा की टीम के लिए उथप्पा और गंभीर ने पहले विकेट के लिए 159 रन की अटूट साझेदारी की। उथप्पा ने 39 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान गंभीर ने 36 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 चौके जड़े। गंभीर का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है।

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लायंस की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।  ओपनिंग बल्लेबाज उपुल थरंगा ने 48 गेंदों में सात चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 69 रन बनाए। इसके अलावा तिलकरत्ने दिलशान ने 32 रन और अब्दुल रज्जाक ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। 

इंडिया महाराजा के लिए सुरेश रैना ने दो, प्रवीण तांबे,हरभजन सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार