पर्थ, 12 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को वाका मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में तीन विकेट पर 309 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया में भारत का अब तक का सबसे बड़ा योग है। भारत को इस योग तक पहुंचाने में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) का योगदान है।

इससे पहले आस्ट्रेलिया में भारत का सबसे बड़ा योग चार विकेट पर 303 रन था, जो उसने 2004 में ब्रिस्बेन में बनाए थे। वर्ष 2008 में भारत ने सिडनी में 299 रन बनाए थे। भारत वह मैच हार गया था लेकिन ब्रिस्बेन में 303 रन बनाने के बाद भारत को जीत मिली थी।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार