India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम अजब रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

यह लगातार 13वां इंटरनेशनल मैच है जब भारतीय टीम टॉस मैच हारी है, जो पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड है। इसकी शुरूआत इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच से हुई थी। 

Advertisement

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले औऱ फिर चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने सभी टॉस हारे। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और बर्मिंघम में हुए पहले दो टेस्ट में भी भारतीय टीम टॉस हारी। 

इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में जोश टंग की जगह जगह जोफ्रा आर्चर आए हैं। आर्चर चार साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं, इस फॉर्मेट में उन्होंने आखिरी मैच फरवरी 2021 में खेला था। वहीं भारत की टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया था।

गौरतलब है कि पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार