रांची, 21 अक्टूबर | भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन कुल 16 विकेट चटकाए।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

Advertisement

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक थेयुनिस डे ब्रूयन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रूयन इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे, लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे ने 27, डीन पीट ने 23 रन बनाए।

भारत के लिए अभी तक मोहम्मद शमी तीन, उमेश यादव दो, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन एक-एक विकेट ले चुके हैं।

पहली पारी में जल्दी ढेर होने वाली मेहमान टीम दूसरी पारी में भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सकी और भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती रही। दूसरे सत्र में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली साउथ अफ्रीका ने चायकाल तक अपने चार विकेट 26 रनों पर ही खो दिए थे।

क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने पांच के कुल स्कोर पर बोल्ड किया। पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को शमी ने खाता नहीं खोलने दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरी पारी में सिर्फ चार रन बना सके और शमी का शिकार बने। टेम्बा बावुमा को शमी ने अपना अगला शिकार बनाया।

Advertisement

इस दौरान डीन एल्गर को उमेश यादव की गेंद लगी और वह बाहर चले गए।

तीसरे सत्र में हेनरिक क्लासेन (5) को उमेश ने 36 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। यहां से साउथ अफ्रीका की हार तय हो गई थी। उसके निचले क्रम ने हालांकि थोड़ा बहुत संघर्ष किया। जॉर्ज लिंडे ने 27 और डेन पीट ने 23 रन बनाए। कागिसो रबादा 12 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। इस बीच ब्रूयन ने एक छोर संभाले रखा और किसी तरह तीसरे दिन ही अपनी टीम को हार से बचा लिया। उनके साथ एनरिक नोर्टजे पांच रन बनाकर खड़े हुए हैं।

भारत को चौथे दिन सिर्फ दो विकेट चाहिए जिसके बाद वह इस सीरीज से पूरे 120 अंक लेने में सफल रहेगा।

Advertisement

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी। उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे। हमजा ने पहली पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी के अलावा लिंडे (37) और नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार