10 जुलाई।  न्यूजीलैंड ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मैच मंगलवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। बुधवार को मैच जब शुरू हुआ तो कीवी टीम ने कल के स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 239 रन बनाए। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा एक छक्का लगाया।

Advertisement

टेलर के अलावा कप्तान केन विलियम्सन ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार