15 जनवरी। एडिलेड वनडे में शॉन मार्श के 131 रन और ग्लेन मैक्सवेल के 48 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 299 रनों की दरकार है। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट और मोहम्मद शमी को 3 विकेट मिला। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शॉन मार्श ने अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ा। शॉन मार्श ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

आखिरी 3 ओवर में भुवी और मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी कर 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्कोर को 320 रनों तक पहुंचने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट मैक्सवेल के तौर पर 283 रन पर गिरा था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार